Translate

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

भारती भाषासेतु प्रकल्प क्या है


भारती-भाषासेतु
आवाहन
नमस्कार मित्रों,
हम इस भारती-भाषासेतु प्रकल्पके पोर्टलपर तथा फेसबुक पन्नेपर आपका सहयोग चाहते हैं
आपको सहयोगमें क्या करना है?

आरंभमे एकबार हमारे साथ लॉग-इन होना है। और हां, आरंभमें हमारी गति व प्रगति धीमी होगी। अतः धैर्य भी रखना है
) अपनी भाषामें कोई भी ३ शब्दोंवाला वाक्य यहाँ स्रोतके खानेमें लिखें।
) संभव हो तो उसे देवनागरी लिपीमे भी लिखें और
) संभव हो तो अपने मोबाईलपर उस वाक्यको रेकॉर्ड करके वह ऑडियो फाइल हमें भेजें।
) संभव हो तो उसका अनुवाद संस्कृत या हिंदी या किसी भी अन्य भाषामें लिखें।
हम इसे अपने पोर्टलपर स्थानापन्न करेंगे। और चल पडेगी हमारे प्रकल्पकी नैया।

यह प्रकल्प क्या है और क्यों है

सारी भारतीय भाषाएँ कई दृष्टियोंसे एकात्म हैं। उनकी वर्णमाला, व्यंजनाक्षरोंमें स्वर जोडनेकी प्रक्रिया, वाक्यरचनाका व्याकरण, वाक्यमें शब्दोंकी स्थितिमें एकरूपता, शब्दोंकी समानता, शब्दोंके तद्जन्य रूप बनाने के नियम, आदि कई बातें समानता संजोये हुए हैं। सबसे महत्व की बात है कि शब्दोंसे उत्पन्न होनेवाले भाव नितांत भारतीय होने के कारण, सभी भाषाओंमें एकसा प्रभाव और एकसी अनुभूति उत्पन्न करते हैं। इसीका उदाहरण है कि एक जयहिंद का नारा पूरे भारतको जागृत करनेके लिये समर्थ था।
भारती भाषासेतुके माध्यमसे हमारा प्रयास है कि यह एकात्मता अधिक सुदृढ हो और ज्ञानप्रसारके लिये अधिक उपयोगी हो। हमारा पहला प्रयास यह है कि हम एक भाषाकी ग्रंथसंपदा दूसरी भाषामें वेगपूर्वक अनुवादित कर सकें, और इस कामके लिये ऐसे संगणक प्रणालीका विकास करे जिसमें किसी भारतीय भाषाको ही माध्यमभाषा बनाया जाये।

कई वर्ष पूर् सीडॅकने अंगरेजीको माध्यमभाषा बनाकर कुछ असफल प्रयास करके फिर भारतीय भाषाई अनुवादका प्रोजेक्ट बंद कर दिया दूसरा प्रयास गूगलकी ओरसे हो रहा है और वह भी उतना सार्थक नही है जितना वे चाहते थे। गूगल भी अंगरेजीको ही माध्यमभाषाके रूपमें प्रयुक्त करता है और मेरे विचारमें यही सबसे बडी कारण है उनकी धीमी व असंतोषजनक परिस्थितिका।

इस संबंधमें एक बार मेरी गूगलके एक सीनियर अधिकारीसे चर्चा हुई। मैंने बडे उत्साहसे बताया आरंभ किया कि भारतीय भाषाओंकी वाक्यरचनाका कैसी होती है ओर वही हर भाषामें होती है। उदाहरण मैं पाठशालाको जाती हूँ का मराठी अनुवाद मी पाठशाळेला जाते या बंगाली अनुवाद आमी पाठशालाते जाच्ची

तीनोंमें कर्ता, कर्म और अन्तमें क्रियापद यही क्रम है। अतः शब्दशः अनुवाद करनेसे काम हो जाता है। लेकिन अंगरेजी अनुवाद आई गो टू स्कूल करनेमें दो भिन्नताएँ हैं। यहाँ टू स्कूल में कर्मपद स्कूल से पहले एक शब्द लगा है टू जो अंगरेजीमें प्रिपोझिशन कहलाता है। प्रिपोझिशन अर्थात कर्मपदसे पहले लगनेवाला शब्द। भारतीय भाषाओंमें यह पहले नही वरन बादमें लगते हैं। इन्हें हम प्रत्यय कहते हैं और ये कर्मपदके शब्दसे जुडकर रहते हैं जैसे पाठशालाको (हिंदी) पाठशाळेला (मराठी) पाठशालाते(बंगाली) या पाठशालाम् (संस्कृत) अर्थात भारतीय भाषाओंमें प्रत्ययोंका अस्तित्व कर्मपदके ( या कर्तापदके, या क्रियापदके) अस्तित्वसे भिन्न नही होता। दूसरी भिन्नता है वाक्यमें शब्दक्रम की। अंगरेजी क्रम कर्ता, क्रिया, प्रिपोझिशन और अन्ततः कर्म इस प्रकार है। इसलिये यदि मैंने मराठीसे हिंदी अनुवाद हेतु एक संगणकप्रणाली बनानी चाही तो उस मराठी-अंगरेजी-हिंदी की अपेक्षा मराठी-संस्कृत-हिंदी प्रणाली बनाना कई गुना अधिक सरल है।

इसपर गूगल महाशय मंद मंद मुस्काये। एक आँख दबाकर मुझसे पूछा - इसमें गूगलका क्या फायदा? मैं भौंचक। मैंने कहा आप बडे वेगपूर्वक भाषाई अनुवादका टूल (प्रणाली) बाजारमे उत्तर पायेंगे और पैसे कमायेंगे। उन्होंने सिर हिलाया। नही, ऐसा करनेपर भी हम भारतके मार्केटसे उतना पैसा नही कमा पायेंगे जितना आप सोचती हैं। भारत इस मामलेमें एक पूअर मार्केट है। मैं और भी हैरान हुई। मैंने पूछा - तो अभी आप जो अंगरेजीको माध्यमभाषा बनाकर अनुवाद कर रहे हैं अर्थात मराठी-अंगरेजी-हिंदी इस कारण आपका वेग भी घट रहा है और अनुवाद भी संतोषजनक नही है, उसमें तो आपको उतने भी पैसे नही मिलनेवाले। फिर आप यह काम क्यों कर रहे हैं ? वह और भी गूढ मुस्काये। फिर कहा अंग्रेजीको इस लूपमें रखकर हम अपना अंगरेजीका ज्ञानभांडार बढाते हैं। मराठीमें जो उपलब्ध है, वह भी हमें अनायास मिलेगा और कन्नड, तमिल, बंगाली इत्यादिमें जो है, वह भी। साथ ही एक मराठी अभिव्यक्ति कैसी होती है। उसके कण्ट्रास्टमें बंगाली अभिव्यक्ति कैसी होती है, तमिल कैसी होती है इत्यादी बातें हम जान पायेंगे। उन सबके प्रांतीय, अभिनिवेशोंका डेटा बेस हमारे पास जमा होता चलता है। ये दो फायदे हैं जिनके लिये गूगल इस अनुवाद प्रकल्पको चलाता है। लेकिन इसमें अंगरेजीका माध्यम भाषा बना रहना ही हमारी अहमियत या हमारी प्राथमिकता है।

मुझे फिर एक बार भारतियोंकी हतबलता का एहसास हुआ। गूगलके ५० से ६० प्रतिशत कर्मचारी भारतीय हैं। उन्हींके श्रम और बुद्धिमत्ताका उपयोग करते हुए गूगल हमारा ज्ञान भांडार अपने पास संग्रहित करेगा समय आनेपर हमें बेचेगा और हममें इतनी दूरदृष्टि भी नही अथवा इतना हौसला भी नही कि इस कामको अपने तरीकेसे अपने देशकी प्रतिभाओंको आवाहन कर संपन्न करा सकें। और अपने ज्ञानखजानेको इस प्रकार सरलतापूर्व किसी अन्यको समर्पित होनेसे रोक सकें।

जो भी हो, अभी तो यही प्राथमिक उद्देश्य है कि हम बिचौली या माध्यमभाषाके रूपमें अंगरेजीका प्रयोग न कर अपनी ही किसी भाषाको माध्यम-भाषा बनाकर उसके आधारपर संगणक अनुवाद प्रणाली बनायें। इसके लिये हमने संस्कृतको माध्यम भाषाके रूपमें चुना हैं।


संस्कृत भाषाको क्यों चुना ? क्योंकि सभी देशी भाषाएँ संस्कृतोद्भव होनेके कारण उनकी शब्दावलीको संस्कृतमाध्यमसे समझाना सरल है। एक कठिनाई है कि संस्कृतमें शब्दोंका रूप लिंग, वचन, पुरूषके अनुसार बदलता है जब कि क्रियापदोंका रूप काल, वचन, पुरूषके अनुरूप बदलता है परन्तु लिंगानुरूप नही। कई भाषाओंमें क्रियापदोंका रूप भी लिंगानुरूप बदलता है, जिसके लिये संगणक प्रणालीमें कुछ अधिक काम करना पडेगा। फिर भी संस्कृतकी सबसे बडी सुविधा यह है कि इसे पूरे देशमें पढा-समझा जाता है अतः अधिक लोग इस कार्यमें जुड सकते हैं।

आपको सहयोगमें क्या करना है? आरंभमे एकबार हमारे साथ लॉग इन होना है। और हमारा वाक्य-भंडार बढाना है।

इस भंडारणके माध्यमसे हम संगणकको अनुवादका शास्त्र और कला दोनों सिखा पायेंगे ऐसी अभीकी सोच है।

----------------------------------------------------------------------------  

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

************** पठामि व्याकरणं सूचि

पठामि व्याकरणं सूचि

पठामि व्याकरणं १ भाषा क्या है व्याकरण क्या है       ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १
पठामि व्याकरणं २ संज्ञा, सर्वनाम, पुरुष, वचन, लिंग    ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २
पठामि व्याकरणं ३ विभक्तिअकारान्त पुल्लिंग शब्द देवः     ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ३
पठामि व्याकरणं ४ कर्मकी विभक्तिकर्ता, कर्म और क्रिया -- तीन शब्दोंसे वाक्य बनाना ।      ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ४
पठामि व्याकरणं ५ धातु अर्थात् क्रिया और उनके रूप, तिङ् प्रत्यय       ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ५
पठामि व्याकरणं ६ धातुके लिये विभिन्न लकारोंका परिचय        ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ६
पठामि व्याकरणं ७ तृतीया अर्थात् करणकी विभक्ति         ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ७
पठामि व्याकरणं ८ उत्तम, मध्यम, प्रथम पुरुषके प्रमुख सर्वनामोंके रूप,          ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ८
पठामि व्याकरणं ९ प्रश्नवाचक शब्द           ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ९
पठामि व्याकरणं १० तुलना कौन जो, वह            ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १०
पठामि व्याकरणं ११ पांच दर्शक सर्वनाम             ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं ११
पठामि व्याकरणं १२ का कः किम् प्रश्नवाचक सर्वनाम           ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १२
पठामि व्याकरणं १३ लोट् लकार परस्मैपदी व आत्मनेपदी              ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १३
पठामि व्याकरणं १४ आगतम् स्वागतम् ---              ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १४
पठामि व्याकरणं १५ संज्ञासे धातु व धातुसे संज्ञा  संज्ञा-धातु-रचना Also Pathami Sanskritam 96      ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १५
पठामि व्याकरणं १६ आत्मनेपदी धातुके लङ् लकार Also Pathami Sanskritam 57       ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १६
पठामि व्याकरणं १७ संधि व समास                 ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १७
पठामि व्याकरणं १८ तत्पुरुष समास                  ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १८
पठामिसंस्कृतम् भाग १७ धातुरूप लट् लकार                ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं १९
पठामि व्याकरणं २० कर्मधारय समास                    ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २०
पठामि व्याकरणं २१ लिट् लकार                     ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २१
पठामि व्याकरणं २२-२३ द्वन्द्व समास                      ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २२
पठामि व्याकरणं २४ अव्ययीभाव  समास                       ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २४
पठामि व्याकरणं २५ द्विगु समास                        ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २५
पठामि व्याकरणं २६ संधिके प्रकार स्वरसंधियाँ              ध्वनिफीत - पठामि व्याकरणं २६